अंतर बैंक सूचना पट्ट
बैंकों को कई बार कुछ सूचनाएं तुरंत अन्य बैंकों को भेजना आवश्यक होता है जैसे कि हडताल आदि की स्थिति में चैकों की वापसी न कर पाने की सूचना,समाशोधन गृह द्वारा क्लियरिंग फेल होने की सूचना आदि ।जो महत्वपूर्ण सूचना तुरन्त सब बैंकों को भेजनी हो वह सूचना कोई भी बैंक "बैंक समाचार "के माध्यम से यहां प्रकाशित करवा सकता है।
ऎसी सूचनाएं अगर डाक के माध्यम से भेजी जाती हैं तो कई बार उनके प्राप्त नही होने का खतरा रहता है जिससे बैंक को हानि उठानी पड सकती है। दूसरी ओर अगर आप यह सूचनाअपने वेब पृष्ठ पर डालें तो दूसरे बैंक की बाध्यता नही है कि वह उसको देखे ही और अगर कोई दायित्व उत्त्पन्न होता है तो दूसरा बैंक आपके वेबपृष्ठ पर उस सूचना के प्रकाशन पर ही प्रश्न उठा सकता है ।
बैंक समाचार एक निष्पक्ष माध्यम होने के नाते और लगातार विज्ञापन आदि से यह स्थिति उत्पन्न करना चाहता है कि इस भाग का अवलोकन कर सभी बैंक जरुरी सूचनाओं को एक ही स्थान पर देख सकें ।
इस सेवा का लाभ उठाने के लिये सभी बैंकों का स्वागत है |