बैंककारी में दो घटक मुख्य है बैंक जो सेवाएँ प्रदान करते है तथा ग्राहक जो उन सेवाओं का उपयोग करते है ।
इसी तर्क पर इस साइट का मुख्य विभाजन "बैंक कक्ष" तथा "जनता कक्ष" के रूप में किया गया है।
"बैंक कक्ष" में वह समाचार एवं जानकारी दी गई है जो बैंक हित मे है।
इसमे कुछ महत्वपूर्ण सम्पर्कों का समावेश किया गया है जैसे "अन्तर बैंक सूचना पट्ट" जिसके द्वारा बैंक वह जानकारी प्रकाशित कर सकते हैं जो तुरन्त सब बैंको को देनी हो जैसे हडताल की जानकारी, किसी तकनीकी कारण से उत्पन्न किसी कठिनाई की या समाशोधन गृह मे भाग न लेने आदि की। रिजर्व बैंक आफ इण्डिया या अन्य बैंको द्वारा चलाये जा रहे समाशोधन गृह भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ इस नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित कर सकते हैं
बैंक द्वारा कई सेवा प्रदाताओं की आवश्यकता पडती है जैसे बिजली खराब होने पर इलैक्ट्रिशियन की, इधर से उधर सामान ले जाने के लिये ट्रान्सपोर्टर की, टिकटे आदि बुक कराने की लिये ट्रेवल एजेन्ट इत्यादि की। इन्हे सम्पर्क के लिये हमने "सेवा प्रदाता" का लिन्क प्रदान किया है।
समाचारों, अभिलेखागार के अलावा हमने" "विधि कक्ष" का भी समावेश किया है जिसमे उन केसों की जानकारी उपलब्ध होगी जिन केसों में बैंकिंग से संबंधित किसी नये सिंद्धात का प्रतिपादन किया गया हो
इसके अतिरिक्त सब बैंकों के लिंक दिये गये है और ग्राहक द्वारा सीधे ऋण आवेदन तथा शिकायते संबंधित बैंको को भेजने की सुविधा भी प्राप्त होगी।
हर व्यवसाय के नियम अनवरत परिवर्तशील रहते है एतएवं बैंकरों के परामर्श पर अन्य स्तम्भो का समावेश करने का भी हमारा प्रयास रहेगा।
बैंकरों द्वारा उनके बहुमूल्य सुझाव एवं उपयोगी लेखो इत्यादि का सर्वदा स्वागत रहेगा।