मुख्यप्रष्ठ बैंक कक्ष जनता कक्ष अधिसूचनाएँ निविदाएँ रिक्तियाँ अन्यसंपर्क
 
 
 
  One Big Chasm can't be crossed in two small jumps. Neecia enables you to cross it in single long jump.  
    जनता कक्ष > बैंक समाचार  

बैंक समाचार

21st April 2009


एक्सिस बैंक का तिमाही परिणाम


नई दिल्ली। एक्सिस बैंक को वर्ष ०८-०९ की अंतिम तिमाही मे ५८१.४५ करोड रू. का शुद्ध लाभ हुआ है जो गत वर्ष की समान अवधि के ३६१.४० करोड रू. से ६०.८८ प्रतिशत अधिक है। कंपनी की कुल आय २,५७१.९० करोड रू. रही, जो इससे पिछले वर्ष की ३,८८४.७३ करोड रू. से ५१.०४ प्रतिशत अधिक है। बैंक को वित्त वर्ष २००८-२००९ में १,८१५.३६ करोड रू. का शुद्ध लाभ हुआ जो वर्ष २००७-२००८ के १,०७१.०३ करोड रू. से ६९.४९ प्रतिशत अधिक है।




भारत को बैसल समिति का निमन्त्रण


भारत को निरीक्षण की बैसल तथा वित्तीय स्थायित्व मंच का नया सदस्य बनने के लिये आंमत्रित किया गया है।

बैंकिग निरीक्षण की बैसल समिति बैंकिग निरीक्षण के मामलों में नियमित सहयोग के लिये एक मंच प्रदान करता है। यह निरीक्षण एवं जोखिम प्रबन्धन व्यवहार को मजबूत करने एवं प्रोन्नत चाहता है।

दूसरे देश जिन्हे सदस्य बनने के लिये आंमत्रित किया गया है आस्ट्रेलिया, ब्राजील कोरिया, मैक्सिको एवं रूस हैं। इन देशो के केन्द्रीय बैंको के गवर्नरो तथा मुख्य निरीक्षकों को शामिल करने के लिये बैसल समिति की गवर्निग बाडी का भी विस्तार किया जा रहा है। विस्तरित सदस्यता के बाद समिति में आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रान्स, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, कोरिया, लक्जमबर्ग, मेक्सिको, हालैडं, रूस, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैडं तथा इंगलैंड के प्रतिनिधि होगे।

वित्तीय स्थायित्व मंच की स्थापना जी ७ के वित्त मन्त्रियो तथा केन्द्रीय बैंक गवर्नरों द्वारा बढे हुए सूचना आदान प्रदान और वित्तीय बाजार निरीक्षण एवं निगरानी में अन्तर्राष्ट्रीय योगदान के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वित्तय स्थायीत्व के लिये की गई थी।

दूसरे देश जिनको नये सदस्य बनाने के लिये आंमत्रित किया है जी-२० देश है जो वर्तमान मे वित्तीय स्थायित्व मंच के सदस्य नही है। भारत के अलावा ये देश हैं अर्जेन्टीना, ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, कोरिया, मेक्सिको, रूस,सऊदी अरब, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन एवं यूरोपियन कमीशन। वर्तमान वित्तीय स्थायित्व मंच जी-७(केन्द्रीय बैंको, निरीक्षण प्राधिकरणो एवं वित्त मंत्रालयो) आस्ट्रेलिया हांग कांग,नीदरलैंड सिगांपुर, स्विटजरलैंड, अन्तर्राष्ट्रीय वित्तय संस्थानो, अन्तर्राष्ट्रीय नियमन एवं निरीक्षण समूह, केन्द्रीय बैंको के विशेषज्ञों की समितियो एवं यूरोपियन केन्द्रीय बैंक।




 
हमारा परिचय I अस्वीकरण
Copyright © Neecia 2008-2012. All rights reserved.