जनता कक्ष में विभिन्न बेंकों के सभी उत्पादों का चाहे वे जमा उत्पाद हों,ऋण उत्पाद हों या शुल्क आधारित सेवाएं हों का पूरा विवरण मौजूद है।इसके अतिरिक्त हमने प्रयास किया है कि उन सभी जिज्ञासाओं का जो किसी भी ग्राहक के मन में बैंक के प्रति उठती हैं, उत्तर भी इस कक्ष में दिया जाये । एक प्रकार से हमने यहां बैंकों की पूरी कार्य प्रणाली की चर्चा की है ।
कार्य प्रणाली के अतिरिक्त अगर ग्राहक को सेवा संतुष्टि प्राप्त नही होती तो उसकी शिकायत बैंकों तक पहुंचाने के लिये हमने आन लाइन शिकायत की व्यवस्था की है।अगर शिकायत के बाद भी बैंक अधिकारी ध्यान नही देते तो शिकायत निवारण के लिये "बैंकिंग प्रतिसमाधान" के अन्तर्गत उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम,बैंकिंग लोकपाल योजना तथा सूचना का अधिकार अधिनियम की पूरी जानकारी दी गई है जिनके विवेकपूर्ण उपयोग से बैंकों को शिकायत निवारण के लिये बाध्य किया जा सकता है।
हालांकि यह साइट पूर्ण रुप से बैंकिंग को समर्पित है लेकिन चूंकि आजकल बैंक शुल्क आधारित उत्पादों के अन्तर्गत जीवन बीमा,म्यूचुअल फंड तथा सामान्य बीमा आदि भी बेचते हैं एतएव इन उत्पादों के विषय में भी ग्राहक यहां जानकारी प्राप्त कर सकता है।
उपरोक्त सुविधाओं के अलावा हमने बैंक साइटों के परम्परागत स्तंभों का भी ध्यान रखा है जैसे कि गणक, अवकाश तालिका और बैंक डायरेक्टरी इत्यादि।आशा है ग्राहकगण इस कक्ष में मौजूद सामग्री का पूरा लाभ उठाएंगे तथा हमारी त्रुटियों की जानकारी हमें देंगे।आपके सभी सुझावों का भी हम स्वागत करते हैं।