म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड
वर्तमान में केवल दो म्यूचुअल फंड यूटीआई और फ्रेंकलिन टेम्पलटन इनवेस्ट्मेंट पेंशन उत्पादों का कारोबार करते हैं।बीमा और म्यूचुअल फंड के बीच अतंर केवल उनको प्रबंधित करने को लेकर है,विशेष कर उस फंड की दीर्घअवधि को लेकर।म्यूचुअल फंड में निवेश लघुअवधि के लिये माना जाता है।अगर आप पांच वर्ष से ज्यादा की अवधि के लिये निवेश करना चाहते है तो बीमा कंपनियों का सहारा लेना चाहिये।
निवेश की शैली:यूटीआई रिटायरमेंट बेनिफिट पेंशन फंड के मामले के नेट असेट का लगभग ७०% अभी ऋण में तथा बकाया शेयरों और अन्य
अभिलेखों में निवेशित है।
रिटर्न की दरः पिछ्ले पांच साल के दौरान दोनों फंडों ने लगभग ८% का रिटर्न दिया है।
शुल्कःयूटीआई और फ्रेंकलिन टेम्पलटन के पेंशन योजना उत्पादों में एंट्री फीस लगभग १.५% और २.२५%है।जल्दी निकलने के मामले में १ से ५ प्रतिशत की दर से फीस लगाई जाती है।यह फीस निवेश की गई अवधि के आधार पर निर्भर करती है।
टैक्स की देनदारीःइनकी टैक्स देनदारी बीमा पालिसी के समान ही है।