वर्तमान काल में कार्य प्राप्त करने की सेवा प्रदाताओं की परस्पर प्रतियोगिता का लाभ उठाकर कम से कम लागत पर कार्य करवाने तथा भ्रष्टाचार से निपटने के लिये निविदाओं का अधिकाधिक उपयोग किया जा रहा है ।
राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिये केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार कोई भी वस्तु खरीदने अथवा सेवा प्राप्त करने के लिये निविदाओं का सार्वजनिक प्रकाशन आवश्यक है ।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक क्षेत्र के, निजी क्षेत्र के या विदेशी संस्थान भी सेवाओं को उचित दर पर प्राप्त करने के लिये बैंकों से निविदाएँ मांग सकते हैं । यह स्थान इस आर्थिक आदान प्रदान को समर्पित है ।
"बैंक समाचार" द्वारा बहुत ही उचित मूल्य पर उपलब्ध सेवा का लाभ उठाने के लिये सभी का स्वागत है ।